{"product_id":"बाइबल-के-प्राथमिक-सत्य-fundamental-biblical-truths-hindi","title":"बाइबल के  प्राथमिक सत्य \/ FUNDAMENTAL BIBLICAL TRUTHS (HINDI)","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eबाइबल के  प्राथमिक सत्य \/ FUNDAMENTAL BIBLICAL TRUTHS (HINDI) \u003c\/strong\u003e\u003cspan style=\"font-size: 12.0pt; font-family: 'Times New Roman',serif; mso-ascii-theme-font: major-bidi; mso-hansi-theme-font: major-bidi; mso-bidi-theme-font: major-bidi; mso-font-kerning: 0pt; mso-bidi-language: HE;\"\u003eBy \u003c\/span\u003e\u003cb\u003e\u003cspan style=\"font-size: 12.0pt; line-height: 107%; font-family: 'Times New Roman',serif; mso-ascii-theme-font: major-bidi; mso-hansi-theme-font: major-bidi; mso-bidi-theme-font: major-bidi;\"\u003eZac Poonen\u003c\/span\u003e\u003c\/b\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLanguage:\u003c\/strong\u003e Hindi\u003cbr\u003ePublished By \u003cb\u003eMasihi Sahitya Sanstha\u003c\/b\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"text-align: left;\" align=\"center\" class=\"MsoNormal\"\u003e\u003cb\u003e\u003cspan style=\"font-size: 14.0pt; line-height: 107%; font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eबाइबल के प्राथमिक सत्य\u003c\/span\u003e\u003c\/b\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"MsoNormal\"\u003e\u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eपरमेश्वर ने एक महान् उद्देश्य को पूरा करने के लिए मनुष्य की रचना की है। उसी श्रेणी में उसने अदन की वाटिका में आदम और हव्वा को अपने हाथों से बनाया। आदम और हव्वा ने वर्जित फल को खाकर परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया। आदम की आत्मा के भीतर परमेश्वर की आवाज़ यह कह रही थी कि उसे उस पेड़ के फल को नहीं खाना चाहिए\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eलेकिन उसने उस आवाज़ को नहीं सुना और पाप कर बैठा।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"MsoNormal\"\u003e\u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eकोई भी मनुष्य तब तक पवित्र नहीं हो सकता जब तक कि वह यह फैसला न करे कि मैं परमेश्वर द्वारा सृजी किसी भी वस्तु से बढ़कर अपने सृजनहार परमेश्वर को चुनूँगा। आप जानते हैं कि परमेश्वर द्वारा बुलाए जाने के बाद\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eअब्राहम जैसे व्यक्ति को भी पचास वर्ष उपरान्त ऐसा एक चुनाव करना पड़ा था। जब परमेश्वर ने उसे पहले बुलाया था\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eतब उसकी आयु पचहत्तर वर्ष की थी और वह कसदियों के ऊर नगर में स्थित अपने घर में बहुत आराम से रह रहा था। परमेश्वर ने उसे यह कहते हुए बुलाया कि तू उस नगर की सुख-सुविधा\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eसुरक्षा और आनन्द को छोड़ दे जिसमें तू पला-बढ़ा है। प्रभु के पीछे चलने के लिए उसे अपना घर\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eज़मीन और सब कुछ त्यागना पड़ा था।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"MsoNormal\"\u003e\u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eअगर आदम ने अपनी अन्तर-आत्मा के अनुसार परमेश्वर को सुना होता\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eतो क्या उसका कुछ नुक़सान हुआ होता\u003c\/span\u003e? \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eजवान लोग अपनी उम्र में बढ़ते हैं\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eतो वे इसी प्रकार की गलतियाँ अपने चुनाव में करते हैं। वह अच्छी नौकरी\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eएक अच्छा घर और एक सुन्दर जीवन-साथी चाहते हैं। यही वे मुख्य वस्तुएँ हैं जो सभी जवान लोग चाहते हैं। आदम के बारे में सोचें। क्या परमेश्वर ने आदम के लिए इन तीनों बातों को पूरा किया था\u003c\/span\u003e? \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eनिश्चय ही किया था! लेकिन फिर भी वह पाप में सम्मलित हो गया। परमेश्वर एक भला परमेश्वर है! परमेश्वर आज भी वैसा ही है\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eऔर अगर हम उस पर भरोसा करें तो वह आज भी अपने बच्चों के लिए इसी तरह प्रबन्ध करता है\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eऔर उनके लिए सर्वश्रेष्ठ वस्तुएँ उपलब्ध कराता है\u003c\/span\u003e_ \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eकेवल हमें आज्ञाकारी रहना है। मैं पिछले अट्ठावन वर्षों से यह देख रहा हूँ। परमेश्वर की संतान होना इसलिए एक अद्भुत बात है क्योंकि परमेश्वर हमारी हरेक आत्मिक\u003c\/span\u003e, \u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003eदैहिक और भौतिक ज़रूरतों के लिए प्रबन्ध करता है। मैं आशा करता हूँ यह पुस्तक आपके जीवन के लिए लाभकारी होगी और आप परमेश्वर की अन्तर-आत्मा की आवाज को सुनकर अपने जीवन में परमेश्वर को प्रथम स्थान देना सीखेंगे।\u003c\/span\u003e\u003cspan style=\"font-family: Mangal; mso-bidi-language: HI;\" lang=\"HI\"\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Masihi Sahitya Sanstha","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52096535822647,"sku":"MSS-MS-00178","price":250.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0783\/2685\/8039\/files\/Bible_ke_Prathamik_Satya_3D_Front_Cover-1.png?v=1778148480","url":"https:\/\/masihi.store\/products\/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af-fundamental-biblical-truths-hindi","provider":"Masihi Store","version":"1.0","type":"link"}