Image with text
To highlight your selected item, collection, or blog post, combine text and images. Offer a review, additional information on style and availability, or both.
MSS-MS-00178
बुद्धि का मार्ग / THE WAY OF WISDOM (Hindi) By Zac Poonen
Language: Hindi
Published By Masihi Sahitya Sanstha
बुद्धि का मार्ग
नीतिवचन की पुस्तक में हम अक्सर इन बुद्धि, ज्ञान और समझ शब्दों को पाते हैं, और ये तीनों ही शब्द आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। नई वाचा में भी ये तीनों शब्द हमें एक साथ कुलुस्सियों 1:9 में मिल जाते हैं। हम यह कह सकते हैं कि बुद्धि का अर्थ एक ईश्वरीय तरीक़े से काम करना और बोलना होता है - एक ऐसा तरीक़ा जिसके अनुसार परमेश्वर काम करता और बोलता है और जिस तरह वह हमें काम करता और बोलता हुआ देखना चाहता है। ज्ञान परमेश्वर को जानना है, जो कि अनन्त जीवन है। हम यह कह सकते हैं कि नीतिवचन की पुस्तक पुरानी वाचा में नई वाचा की पुस्तक है, क्योंकि इस पुस्तक में ऐसा बहुत कुछ है, जैसा कि हम आगे देखेंगे, जो नई वाचा में हमसे सम्बंधित है। नीतिवचन की पुस्तक मूर्खों के बारे में बहुत कुछ कहती है। नीतिवचन की पुस्तक, पुरानी वाचा की दूसरी किसी भी पुस्तक से ज़्यादा, मूर्खों के बारे में बात करती है। असल में, इस पुस्तक में, मूर्खोें के विषय में छियासठ बातें लिखी हैं और आलसी या निकम्मे लोगों के विषय में अठाईस बातें बताती है। अगर हम अपने मन में सिर्फ ये दो बातें याद रखें, तो हम पाएँगे कि नीतिवचन ऐसे लोगों के विषय में बात करती है जो पूरे हृदय से समर्पित नहीं होते और जो बुद्धिमान नहीं होते। जब हम भजन संहिता और नीतिवचन की पुस्तकें देखते हैं, जो पुरानी वाचा में साथ-साथ हैं, तो हम पाते हैं कि भजन संहिता मुख्य तौर पर एक ऐसे मनुष्य के विषय में है जो प्रार्थना, स्तुति या पुरानी वाचा की आराधना द्वारा परमेश्वर से बात करता है, लेकिन नीतिवचन मुख्य तौर पर हमारे साथी मनुष्यों के साथ हमारे आचरण के बारे में बात करते हैं। यीशु ने जो दो आज्ञाएँ दीं वे ये हैं कि हम अपने पूरे हृदय से परमेश्वर से प्रेम करें और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करें। भजन संहिता और नीतिवचन की पुस्तकें इन दोनों ही आज्ञाओं को एक-दूसरे के साथ ले आती हैं।
Add description here.
Add description here.
Add description here.
To highlight your selected item, collection, or blog post, combine text and images. Offer a review, additional information on style and availability, or both.
Text
Text
Use this text to share information about your brand with your customers.
Text
Text